सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress fielded Narwada from Nela and Vinod from Sanyardh.

Mandi News: नेला से कांग्रेस ने नर्वदा, सन्यारढ से विनोद को मैदान में उतारा

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 02 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Congress fielded Narwada from Nela and Vinod from Sanyardh.
विज्ञापन
पैलेस दो से विनय शर्मा, तल्याहड़ से रूपेश सेन चुनावी दंगल में उतारे
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। नगर निगम के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस पार्टी को काफी मंथन करना पड़ा है। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन से पहले शुक्रवार को दोपहर बाद कांग्रेस पार्टी ने सात में से छह उम्मीदवारों की घोषणा की। खलियार वार्ड में उम्मीदवार का निर्णय सायं छह बजे तक नहीं हो पाया।
कांग्रेस उम्मीदवारों के संपर्क नंबर की सूची में खलियार वार्ड से प्रवीन कुमार का नाम शामिल कर दिया, लेकिन पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में खलियार वार्ड के उम्मीदवार का नाम शामिल नहीं किया गया। इससे खलियार वार्ड में कांग्रेस के उम्मीदवार को लेकर संशय बना रहा। हर कोई इस वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार का नाम जानने के लिए उत्सुक रहा। इस वार्ड से पिछले चुनाव में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलकनंदा हांडा ने जीत का परचम लहरा कर नगर निगम की दहलीज को लांघा था। संपर्क सूची में कांग्रेस नेता कौल सिंह के करीबी प्रवीन का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार नेला से कांग्रेस पार्टी ने नर्वदा मोहन को उम्मीदवार बनाया है। नर्वदा मोहन के पति राजेंद्र मोहन पिछले कार्यकाल में पार्षद रहे हैं। नर्वदा मोहन की शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास है। 1991 में साक्षरता अभियान से जुड़ने के बाद महिलाओं को संगठित किया। पांच वर्षों तक लघु बचत एजेंट के रूप में कार्य किया।
वार्ड नंबर छह सन्यारढ से कांग्रेस पार्टी ने चडयारा के विनोद कुमार को नगर निगम के चुनाव में उतारा है। विनोद कुमार ए मए, एलएलबी योग्यता है। विनोद कुमार 2000 से 2005 तक ग्राम पंचायत तल्याहड़ के प्रधान, 2005 से 2010 तक (सन्याहरड भ्रौण) से पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके हैं।

वार्ड नंबर सात तल्याहड़ से कांग्रेस पार्टी ने रूपेश सेन को कांग्रेस ने निगम चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।12वीं पास है। युवा कांग्रेस में रहे। बूथ अध्यक्ष के अलावा 2022 से ब्लाक कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर सेवाएं दी है। नेहरू युवक मंडल तल्याहड़ के प्रधान है। पृष्ठभूमि कांग्रेस विचारधारा की रही है।
---
वार्ड नंबर नौ पैलेस दो से कांग्रेस पार्टी ने विनय शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। विनय शर्मा ने स्नातक तक पढ़ाई की है। निजी व्यवसाय करते हैं। पहली बार नगर निगम के चुनाव में उम्मीदवार बनने का मौका मिला है।


वार्ड नंबर 12 भगवाहन से कांग्रेस ने तेजिंद्र सिंह सेन को नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। तेजेंद्र सिंह 12 वीं पास है। सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता है। पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में पदाधिकारी रह चुके हैं। पहली बार नगर निगम में वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने का मौका प्राप्त हुआ है।


वार्ड नंबर 15 दौंधी से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व पार्षद अंजय कुमारी को दोबारा मैदान में उतारा है। अंजय कुमारी ग्राम पंचायत बगला की पूर्व में प्रधान रहीं है। उनके पति राज कुमार चौधरी भी नगर निगम में पंचायत के शामिल होने से पहले पंचायत प्रधान रह चुके हैं। अजय कुमारी स्नातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed