फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Councilors' anger erupted over not receiving the agenda on time for the first meeting.

Mandi News: पहली बैठक में समय पर एजेंडा न मिलने पर फूटा पार्षदों का गुस्सा

Thu, 06 Aug 2026 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Councilors' anger erupted over not receiving the agenda on time for the first meeting.
महापौर ने गुलाब का फूल देकर मांगी देरी की क्षमा, आयुक्त को माननी पड़ी व्यवस्था की चूक
विज्ञापन

एमसी एक्ट की अनदेखी पर सदन में उठे सवाल, भविष्य में नियमों के सख्त पालन का मिला आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के नए कार्यकाल की पहली ही बैठक विवादों और हंगामे के साये में शुरू हुई। तय समय पूर्वाह्न 11 बजे सभागार में महज चार पार्षद कृष्णा ठाकुर, अलकनंदा हांडा, सरिता हांडा और रीता ही उपस्थित थीं, जिन्होंने बैठक का एजेंडा समय पर न मिलने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसके बाद पहुंचे पार्षद गगन कश्यप और निर्मल वर्मा ने भी इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। पार्षदों का पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा।
पूर्वाह्न 11:09 बजे महापौर सुमन ठाकुर ने सभागार में प्रवेश किया और देरी के लिए क्षमा मांगते हुए पार्षदों को गुलाब का फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद 11:11 बजे पार्षद गुरदीप कौर, नेहा वर्धन, रजनी, फिर 11:16 बजे वीरेंद्र आर्य, जितेंद्र गुलेरिया, उपमहापौर जितेंद्र शर्मा और 11:19 बजे पार्षद नर्वदा मोहन पहुंचीं। करीब 11:20 बजे आयुक्त डॉ. मदन कुमार के आगमन के बाद अनुभाग अधिकारी राकेश ने सदन की कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन

जैसे ही महापौर सुमन ठाकुर ने अपना स्वागत भाषण शुरू किया, उनके मात्र चार शब्द बोलते ही पार्षद गगन कश्यप ने नगर निगम अधिनियम का हवाला देते हुए बैठक के औचित्य पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नियम अनुसार बैठक की लिखित सूचना और एजेंडा 5 दिन पूर्व मिलना चाहिए। जबकि कई पार्षदों को इसकी जानकारी आज ही दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में उठे इस गंभीर मुद्दे और पार्षदों के कड़े रुख को देखते हुए आयुक्त डॉ. मदन कुमार ने स्वीकार किया कि नए कार्यकाल की पहली बैठक होने के कारण व्यवस्था में कुछ त्रुटियां रह गईं। उन्होंने पार्षदों को आश्वस्त किया कि भविष्य में नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा और ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed