{"_id":"6a2e94a9257cf950ea02e5ca","slug":"crowds-throng-kamrunag-fair-long-traffic-jam-at-rohanda-mandi-news-c-90-1-mnd1001-200670-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कमरूनाग मेले में उमड़ी भीड़, रोहांडा में लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कमरूनाग मेले में उमड़ी भीड़, रोहांडा में लंबा जाम
विज्ञापन
बड़ा देव कमरूनाग के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। स्त्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ आटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमरूनाग मेले में रौनक, रोहांडा में वाहनों का लंबा जाम
श्रद्धालुओं की भीड़ से कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। जिले के प्रसिद्ध बड़ा देव कमरूनाग सरानाहुली मेले में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ रोहांडा पहुंचे, जिससे क्षेत्र में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाने और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा।
प्रशासन ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। इस बीच महादेव व्यापार मंडल रोहांडा वार्ड के सदस्य अनिल कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में रोहांडा क्षेत्र के लिए एक स्थायी और प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। मेले के दौरान हर वर्ष वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बच्चों के होंगे मुंडन संस्कार, एंबुलेंस भी तैनात
बड़ा देव कमरूनाग का ऐतिहासिक सरानाहुली मेला मंगलवार तक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान बच्चों के मुंडन संस्कार भी किए जाएंगे। इसके साथ ही भक्तजन देवता की पवित्र झील में मन्नत पूरी होने पर सोना, चांदी, नकदी और आभूषण अर्पित करेंगे। श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कमरूनाग झील के पास मेडिकल स्टॉल स्थापित किया गया है। वहीं, आपात स्थिति के लिए कमरुनाग मंदिर की सड़क पर मिनी एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई है। देवता के गूर बोधराज ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है।
विज्ञापन
मेले स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि व्यवस्था पर नजर रखी जा सके। एसएचओ देवराज ने बताया कि मेले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी।