सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Deepak Saini became BDC member for the first time

Mandi News: पहली बार दीपक सैणी बने बीडीसी सदस्य

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
Deepak Saini became BDC member for the first time
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंचायत समिति वार्ड-15 से पहली बार चुनाव मैदान में उतरे 28 वर्षीय दीपक सैणी ने शानदार जीत दर्ज कर बीडीसी सदस्य का चुनाव जीत लिया। दीपक सैणी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमंत कुमार को 371 वोटों के अंतर से हराया। उन्हें 724 वोट मिले, जबकि हेमंत कुमार को 353 और पवन कुमार को 305 वोट प्राप्त हुए। 21 मत अवैध घोषित हुए। 10 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। परिणाम घोषित होते ही पंडोह क्षेत्र में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाला। जीत के बाद दीपक सैणी ने इसे क्षेत्र की जनता की जीत बताते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed