{"_id":"6a1dcc67eee47a783c0336aa","slug":"the-post-of-district-council-president-will-remain-in-the-bag-of-bjp-mandi-news-c-90-1-ssml1045-198947-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भाजपा की झोली में रहेगा जिला परिषद अध्यक्ष पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भाजपा की झोली में रहेगा जिला परिषद अध्यक्ष पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी। जिला परिषद चुनाव में 36 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा ने मंडी जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित होने और इस वर्ग की 10 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने अध्यक्ष पद पर पार्टी की दावेदारी को लगभग निर्विवाद बना दिया है।
जिला परिषद में भाजपा समर्थित वार्ड-6 नगवाईं से विद्या देवी, वार्ड-9 थाची से बोदी देवी, वार्ड-10 बासा से पदमा देवी, वार्ड-12 रोड से शिव चंद, वार्ड-14 नौण से टिक्कम सिंह, वार्ड-15 चुराग से शकुंतला देवी, वार्ड-16 लोअर करसोग से अनिता देवी, वार्ड-21 खिलड़ा से अमरू राम, वार्ड-30 सदयाणा से परस राम तथा वार्ड-33 नवाही से श्याम लाल निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए इन्हीं सदस्यों में से किसी एक नाम पर सहमति बननी है। अब पार्टी नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती संगठन और क्षेत्रीय संतुलन साधने की होगी। मंडी जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रभावशाली नेताओं का राजनीतिक वजूद है। ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चयन के दौरान सराज, करसोग, द्रंग, बल्ह, धर्मपुर और सदर क्षेत्रों के बीच संतुलन बनाने के साथ-साथ भविष्य के राजनीतिक संदेश को भी ध्यान में रखा जाएगा। पार्टी यह भी देखेगी कि किस चेहरे के चयन से संगठनात्मक एकजुटता मजबूत होगी और पंचायत से लेकर विधानसभा चुनावों तक राजनीतिक लाभ मिलेगा।
जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा का कब्जा तय माना जा रहा है। ऐसे में अब राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर है कि पार्टी नेतृत्व किस चेहरे पर भरोसा जताकर जिला परिषद की कमान सौंपता है। उधर, जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद ने कहा कि भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। सभी चीजें संगठन अपने स्तर पर देखेगा।
विज्ञापन
Trending Videos