{"_id":"6a2a999c54655540bf069551","slug":"delta-force-team-crowned-champions-after-defeating-health-warriors-mandi-news-c-90-1-mnd1012-200241-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हेल्थ वाॅरियर को हरा डेल्टा फोर्स की टीम बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हेल्थ वाॅरियर को हरा डेल्टा फोर्स की टीम बनीं चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नशामुक्त खेल, भावनायुक्त क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रहा रोचक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। एमएलएसएम काॅलेज मैदान में खेली गई नशामुक्त खेल भावनायुक्त क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डेल्टा फोर्स ने हेल्थ वाॅरियर को 4 विकेट से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। डेल्टा फोर्स को 51,000 रुपये की इनामी राशि और ट्रॉफी से नवाजा गया। वहीं, उप-विजेता रही हैल्थ वाॅरियर की टीम को 31,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
इससे पहले तीसरे स्थान के लिए हुए कड़े मुकाबले में एसडीआरएफ मंडी ने एजुकेशन वाॅरियर को 2 विकेट से हराकर तीसरा स्थान और 21,000 रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हेल्थ वाॅरियर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 136 रनों का स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से डॉ. पवन शर्मा ने 36, दीपक मंडयाल ने 33, डॉ. अर्जुन ने 16 और डॉ. विक्रांत ठाकुर ने 10 रनों का योगदान दिया। डेल्टा फोर्स की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए देशु शर्मा ने 4 विकेट चटकाए, जबकि विवेक सेन और सुरेंद्र शर्मा को 2-2 विकेट मिले। जीत के लिए 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेल्टा फोर्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन अंत में मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया। जब टीम को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 2 रनों की दरकार थी, तब सलामी बल्लेबाज ने अंतिम गेंद पर शानदार चौका जड़कर टीम को खिताबी जीत दिला दी।
विज्ञापन
डेल्टा फोर्स की ओर से ललित चंदेल ने सर्वाधिक 46 रनों की पारी खेली। इसके अलावा नेकराम ने 29, विजय सेन ने 28, गोविंद ठाकुर ने 14 और शरद राणा ने 12 रन बनाए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सुनील जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता व उप-विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।