Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: MLA Prakash Rana lashed out at the opposition and administrative delay, got the dam constructed with private funds
{"_id":"6a2a854610a3af2f100ed6d3","slug":"video-mandi-mla-prakash-rana-lashed-out-at-the-opposition-and-administrative-delay-got-the-dam-constructed-with-private-funds-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: विपक्ष और प्रशासनिक लेटलतीफी पर बरसे विधायक प्रकाश राणा, निजी कोष से करवाया डंगे का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: विपक्ष और प्रशासनिक लेटलतीफी पर बरसे विधायक प्रकाश राणा, निजी कोष से करवाया डंगे का निर्माण
Ankesh Dogra
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:22 PM IST
Link Copied
जोगिंदरनगर विधायक प्रकाश राणा ने वीरवार को लडभड़ोल में पत्रकार वार्ता में विपक्ष और प्रशासनिक ढुलमुल रवैये पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले स्थानीय लोगों ने उनके कार्यालय के समीप डंगा गिरने की गंभीर समस्या उठाई थी। आचार संहिता हटते ही जब उन्होंने लोक निर्माण विभाग से संपर्क किया, तो पता चला कि विभाग के पास बजट और मशीनों के लिए डीजल-पेट्रोल तक के पैसे नहीं हैं। जनता की सुरक्षा को देखते हुए विधायक ने दरियादिली दिखाई और अपने निजी कोष से करीब डेढ़ लाख रुपये सामग्री के लिए विभाग को दिए, जिसके बाद धरातल पर काम शुरू हुआ। प्रकाश राणा ने आरोप लगाया कि काम शुरू होते ही श्रेय लेने की होड़ में कुछ नेताओं ने आनन-फानन में साठगांठ कर 10 जून को नेशनल डिजास्टर रिलीफ फंड से ₹4 लाख की मंजूरी का कागज़ तैयार करवा लिया। विधायक ने सवाल उठाया कि वर्ष 2023, 2024 और 2025 से क्षेत्र में सैकड़ों डंगे क्षतिग्रस्त पड़े हैं, जिन पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने जनता को आगाह किया कि सरकारी कागज़ों पर आई इस राशि को धरातल पर उतरने में महीनों लगेंगे। उन्होंने साफ किया कि वह राजनीति नहीं, जनकल्याण करते हैं और इस काम को पूरा करवाकर ही दम लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।