सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Intense morning sunshine caused heavy sweating; relief came with rain in the afternoon.

Mandi News: सुबह तेज धूप ने छुड़ाए पसीने, दोपहर बाद बारिश से मिली राहत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
Intense morning sunshine caused heavy sweating; relief came with rain in the afternoon.
विज्ञापन
एक घंटे की बारिश से हाईवे जलमग्न, खेतों में नमी आने से मक्की की बिजाई शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में आसमान से बरसी राहत की बौछारों ने गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। एक घंटे की बारिश से हाईवे की सड़कें जलमग्न हो गई। खेतों में भी बारिश का पानी भर जाने से अब मक्की की बिजाई शुरू हो गई है। वीरवार सुबह 11 से दो बजे तक आसमान से तेज धूप से राहगीरों के पसीने छूट रहे थे। दोपहर दो बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज वर्षा शुरू हो गई। इससे मौसम सुहाना हो गया और उमस से भी लोगों को बड़ी राहत मिली है।
शहर में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक विनोद कुमार, मुनीश ने बताया कि दस बजे से ही उन्हें तेज धूप परेशान कर रही थी, लेकिन दोपहर बाद जब वर्षा शुरू हुई तो उन्हें उमस और गर्मी से भी राहत मिली। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंची बनिता ने कहा कि तेज धूप से डी-हाइड्रेशन से परेशान थे। बारिश ने काफी राहत दी है। प्रगतिशील किसान रमेश, कमल ने बताया कि खेतों में नमी आ जाने से अब मक्की की बिजाई भी सरल होगी। कृषि विषयवाद सोनम ने बताया कि समर सीजन में किसानों की फसलों की बिजाई के लिए वर्षा संजीवनी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed