{"_id":"6a2a9082eaeff646090d619e","slug":"video-mandi-villagers-angry-over-alleged-forcible-erection-of-electricity-poles-on-private-land-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: निजी भूमि पर जबरन बिजली के खंभे लगाने का आरोप, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: निजी भूमि पर जबरन बिजली के खंभे लगाने का आरोप, ग्रामीणों में रोष
Ankesh Dogra
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:10 PM IST
Link Copied
ग्राम पंचायत भड़ोल के जमथला गांव में बिजली बोर्ड के अधिकारियों और ठेकेदारों की कथित मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के कर्मी उनकी निजी व कृषि योग्य भूमि पर बिना किसी पूर्व सूचना और सहमति के जबरन बिजली के खंभे खड़े कर रहे हैं। इस संबंध में पीड़ित भूस्वामियों ओंकार चंद,सनी चौहान आदि ने विभाग को लिखित शिकायत सौंपकर काम तुरंत रुकवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अनधिकृत निर्माण से उनके भूमि अधिकारों का हनन हो रहा है और उपजाऊ भूमि बर्बाद होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्य नहीं रोका गया, तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर बिजली लाइनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने की मांग की है। इस बार में विद्युत मंडल जोगिंदरनगर अधिशाषी अभियंता पूर्ण चंद ने बताया कि यह कार्य लोगों की अनुमति से ही शुरू किया गया है। यह पूरा प्रोजेक्ट जनहित से जुड़ा हुआ है, ताकि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।