सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dengue cases increase due to movement to other states

Mandi News: बाहरी राज्यों में आवाजाही से बढ़ते हैं डेंगू के मामले

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dengue cases increase due to movement to other states
विज्ञापन
घरों, आस-पड़ोस में पानी जमा न होनें दें

टंकियों की नियमित सफाई करें : डॉ. दिनेश
2024 में जिले में सामने आए थे डेंगू के 123 मामले, 2025 में मात्र 29

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम राय ने जानकारी दी कि मंडी जिले में फिलहाल डेंगू का व्यापक प्रकोप नहीं है, लेकिन प्रवासी कामगारों तथा स्थानीय लोगों के अन्य राज्यों में आवागमन के कारण यहां समय-समय पर डेंगू के मामले सामने आते रहे हैं। वर्ष 2024 में मंडी जिले में डेंगू के 123 मामले दर्ज किए गए थे। बेहतर उपचार उपलब्ध होने के कारण सभी मरीज स्वस्थ हो गए। वहीं वर्ष 2025 में इन मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है और अब तक केवल 29 मामले ही सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि आगामी मानसून के दौरान मच्छर जनित रोगों के बढ़ने की संभावना रहती है, जिनमें डेंगू प्रमुख है। डेंगू मच्छर के काटने से फैलता है और यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास पानी का ठहराव न होने दें। पानी की टंकियों, गमलों, कूलरों तथा टूटे-फूटे बर्तनों की नियमित सफाई करें और कहीं भी पानी जमा न होने दें। यदि किसी को तेज बुखार, शरीर पर चकत्ते, जोड़ों में दर्द या आंखों के पीछे दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें और आवश्यक जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed