सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Discussion on strengthening the organization in the meeting of Nachan Block Congress

Mandi News: नाचन ब्लाॅक कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Discussion on strengthening the organization in the meeting of Nachan Block Congress
विज्ञापन
नवनियुक्त अध्यक्ष दीप शर्मा ने संभाला कार्यभार, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी ( मंडी)। नाचन ब्लॉक कांग्रेस की बैठक रविवार को कामाक्षा मंदिर जयदेवी में आयोजित की गई। इस दौरान नाचन ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष दीप शर्मा ने विधिवत अपना कार्यभार संभाला। बैठक में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नरेश चौहान, संजू डोगरा, दामोदर चौहान, ब्रह्म दास चौहान और जसबीर एक मंच पर नजर आए। बैठक में नाचन ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष दीप शर्मा का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। लाल सिंह कौशल सहित वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीप शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जागृति राणा, नरेश चौहान, किशोरी बालिया तथा प्रेमलाल गुड्डू ने मंच से अपने विचार रखे। अध्यक्ष दीप शर्मा ने कार्यकर्ताओं का उन पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन का एक नया स्वरूप देखने को मिलेगा। इस मौके पर नाचन कांग्रेस प्रभारी बलदेव, चिंत राम शास्त्री, अजय आनंद, जंग बहादुर, केसरी लाल, पंकज चौधरी, बोध राज, फते राम, दीवान शर्मा, सिद्धू राम, हेम सिंह ठाकुर, विमला राव सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed