सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   District council roster upsets political equations, now search for new wards

Mandi News: जिला परिषद के रोस्टर ने बिगाड़े राजनीतिक समीकरण, अब नए वार्ड की तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 08 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
District council roster upsets political equations, now search for new wards
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए जिला परिषद के 36 वार्डों की आरक्षण अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार विभिन्न वर्गों को नियमानुसार प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिसमें महिलाओं के लिए आधी सीटें आरक्षित की गई हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए 6 सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 5 सीटें, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 1 सीट, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 सीट महिला (सामान्य) के लिए 11 सीटें और अनारक्षित 12 सीटें हैं।
Trending Videos

आक्षरण रोस्टर ने कई राजनीतिक समीकरण बिगाड़ दिए हैं। चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक अब रोस्टर के हिसाब अपने लिए सुरक्षित और आसान वार्ड की तलाश कर रहे हैं। आरक्षण रोस्टर में कई वार्डों का आरक्षण बदल गया है। जिले के बड़े राजनीतिक चेहरों में चंपा ठाकुर, वंदना गुलेरिया, चंद्रमोहन, पाल वर्मा, भूपेंद्र सिंह जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। सूबे में कई नेता जिला परिषद के सहारे ही विधानसभा तक पहुंचे हैं। ऐसे में जिला परिषद का चुनाव अहम माना जाता है। राजनीतिक दलों की भी इस पर नजर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड वार आरक्षण के अनुसार वार्ड-22 महादेव, वार्ड-10 बासा, वार्ड-16 लोअर करसोग, वार्ड-15 चुराग, वार्ड-6 नगवाई और वार्ड-9 थाची को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं वार्ड-14 नौण, वार्ड-21 खिलड़ा, वार्ड-30 सदयाणा, वार्ड-33 नवाही और वार्ड-12 रोड़ को अनुसूचित जाति वर्ग में रखा गया है।
वार्ड-3 नेरघरवासड़ा को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा वार्ड-2 बथेरी को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड-36 लांगणा, वार्ड-35 सोहर, वार्ड-32 सरी, वार्ड-34 टिहरा, वार्ड-5 कुफरी, वार्ड-27 कोट (गोपालपुर), वार्ड-29 थौना, वार्ड-4 डलाह, वार्ड-17 सराहन, वार्ड-28 भांबला और वार्ड-31 कोटली को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
वहीं वार्ड-1 भडयाड़ा, वार्ड-26 लोअर रिवालसर, वार्ड-25 बैहल, वार्ड-11 मझोटी, वार्ड-13 ब्रयोगी, वार्ड-23 कोट (बल्ह), वार्ड-18 सांविधार, वार्ड-8 कटौला, वार्ड-7 सयोग, वार्ड-19 डैहर, वार्ड-24 गोड़ागागल और वार्ड-20 सलापड़ को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed