सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Due to lack of water supply in the hydrant late at night, there was difficulty in refilling the fire tender.

Mandi News: हाइड्रेंट में देर रात पानी की आपूर्ति न होने से फायर टेंडर रिफिल करने में दिक्कत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of water supply in the hydrant late at night, there was difficulty in refilling the fire tender.
विज्ञापन
जंगलों में आग की घटनाओं से निपटना दमकल विभाग के लिए बना चुनौती


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में जलशक्ति विभाग के हाइड्रेंट में देर रात पानी की आपूर्ति न होने से दमकल विभाग को फायर टेंडर रिफिल करने में दिक्कत हो रही है। इससे जंगलों की आग पर काबू पाने में चुनौती बढ़ गई है, खासकर मई में तापमान बढ़ने से आग की घटनाएं अधिक हो रही हैं। हाल ही में डोहग क्षेत्र की आग बुझाने के बाद जब दमकल वाहन लौटे तो पठानकोट चौक के पास हाइड्रेंट में पानी नहीं मिला, जिससे लगभग 20 मिनट की देरी हुई। दमकल विभाग ने रात में नियमित पानी आपूर्ति की मांग की है, जबकि जलशक्ति विभाग का कहना है कि हाइड्रेंट में पानी उपलब्ध है और समस्या का समाधान किया जाएगा। दमकल विभाग जोगिंद्रनगर के प्रभारी बंशी लाल का कहना है कि शहरी क्षेत्र में फायर हाइड्रेंट में देर रात पानी की आपूर्ति न होने से फायर टेंडर को भी समय पर रिफिल करना चुनौती बनता जा रहा है।
बॉक्स

जोगिंद्रनगर शहर में स्थापित फायर हाइड्रेंट में पानी की आपूर्ति नियमित है और देर रात भी पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। कोई कठिनाई दमकल विभाग को पेश आ रही है तो इसका उचित समाधान किया जाएगा। -प्रदीप राठौर, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग सब डिविजन जोगिंद्रनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed