सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Elderly man dies after being hit by a bike

Mandi News: बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a bike
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट हाइवे पर हुआ सड़क हादसा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बारिश और खराब मौसम के बीच सोमवार को एक बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मंडी-पठानकोट हाईवे पर शहर के मुख्य बाजार में हुए इस सड़क हादसे पर स्थानीय पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक बुजुर्ग की पहचान भूरि सिंह पुत्र सिंधू राम (71) निवासी गांव कोंसल डाकघर बस्सी जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है।
बुजुर्ग शहर में सोमवार को खरीदारी और अन्य काम के लिए पहुंचा था। सोमवार दोपहर बाद बारिश और खराब मौसम के बीच शहर के मुख्य बाजार में वह बाइक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। नजदीक के कारोबारी और घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन में उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर पर आई गहरी चोट के चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। लोगों के बयान भी दर्ज किए। मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed