{"_id":"69c90d0562a8d6862e0d3e67","slug":"fire-breaks-out-in-gumhu-panchayat-house-valuables-turn-to-ashes-mandi-news-c-90-1-mnd1001-190892-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गुमहु पंचायत में घर में लगी आग, कीमती सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गुमहु पंचायत में घर में लगी आग, कीमती सामान राख
विज्ञापन
उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत गुमहु के वार्ड जधरयानी में रवि चंद के घर में आग लगने से जला सामा
विज्ञापन
दो कमरों की छत, इमारती लकड़ी और टूलू पंप जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी
भांवला (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत गुमहु के वार्ड जधरयानी में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के निचले कमरे में सो रहे थे। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य बाहर निकले। इस दौरान रसोई गैस सिलिंडर को भी समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे तमलेड निवासी रवि चंद के मकान में धुआं उठता देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर ही परिवार को आग लगने की जानकारी मिल पाई। सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
आग की इस घटना से घर के दो कमरों की छत, उसमें रखा सामान, इमारती लकड़ी और टुल्लू पंप जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार इस घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, कानूनगो कार्यालय के गिंदर पाल शर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और इसे उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।
Trending Videos