सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gadwahan-Doh road in bad condition, villagers' anger erupts

Mandi News: गदवाहण-डोह सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
Gadwahan-Doh road in bad condition, villagers' anger erupts
विज्ञापन
गदवाहण-डोह सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Trending Videos

मरम्मत न होने से यातायात ठप, आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। गदवाहण-डोह संपर्क सड़क की खस्ताहालत को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। शुक्रवार को गदवाहण और डोह के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से मुलाकात कर सड़क की खस्ताहालत स्थिति पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और जल्द सुधार की मांग उठाई।
ग्रामीणों डोलाम भट्ट, लेखराम, चिंत राम, योगराज आदि का आरोप है कि दोनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से खस्ता हालत में है। वर्ष 2023 के बाद से विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कई बार शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन ही दिए जाते रहे। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से यह दलील दी जा रही है कि सड़क मरम्मत का कार्य ठेकेदार की ओर से नहीं किया जा रहा और मामला न्यायालय में लंबित है। हालांकि, इस बीच सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की दुर्दशा के कारण गांवों में मूलभूत सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। गैस सिलिंडर की सप्लाई बाधित है, वहीं आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस तक गांव तक नहीं पहुंच पा रही। इससे लोगों में भारी रोष है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क मरम्मत का कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो रिवालसर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी। साथ ही उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मामले में हस्तक्षेप कर अधिकारियों को त्वरित निर्देश देने की मांग की है। इस मामले में सहायक अभियंता युगल किशोर ने बताया कि शनिवार से मशीनरी तैनात कर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed