सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachal Dham Ashram Gagal is painted in the colors of devotion

Mandi News: भक्ति के रंग में रंगा हिमाचल धाम आश्रम गागल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Himachal Dham Ashram Gagal is painted in the colors of devotion
विज्ञापन
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया सुधांशु महाराज का 71वां जन्मोत्सव
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। हिमाचल धाम आश्रम गागल में शनिवार को विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु महाराज का 71वां प्रकटोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई तथा सत्संग में भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसमें विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल के प्रधान डाॅ. प्रवीन कपिला ने ओम गुरुवे नम, कर ले प्रभु से प्यार ओ बंदे और इक बार गुरु मेरे सत्संग में आइए, अंखियां तरस रहीं मेरी जैसे सुमधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर मंडी मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। मंडल के प्रधान डाॅ. प्रवीन कपिला ने इस नई टीम में सेवाभावी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें उपप्रधान देवेंद्र ठाकुर, महासचिव सुशील कुमार राणा, सचिव चमन सैनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, संगठन मंत्री दलीप सैनी को बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed