सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachal Young Man and Woman Caught with Chitta in Sundernagar

हिमाचल: सुंदरनगर में एक युवक और युवती चिट्टे के साथ पकड़े, होटल से चला रहे थे नशे का धंधा; नकदी भी बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 18 Mar 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक युवक और युवती को चिट्टे के साथ पकड़ा है। तलाशी के दौरान 19,510 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Young Man and Woman Caught with Chitta in Sundernagar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सुंदरनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक और युवती को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। यह दोनों सुंदरनगर के एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। मंगलवार को  पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के समीप एक निजी होटल के कमरा  में एक युवक और युवती के साथ ठहरा हुआ है और चिट्टा बेचने का काम कर रहा है।

Trending Videos


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोपहर करीब ढाई  बजे मौके पर दबिश दी और कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक-युवती के कब्जे से 21.017 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जबकि तलाशी के दौरान 19,510 रुपये नकद बरामद हुए हैं। युवक की पहचान अरुण भट्टी निवासी जेल रोड, जिला मंडी, जबकि युवती पारुल गुलेरिया निवासी गांव व डाकघर द्रंग, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इन दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed