सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachal's colours spread at Punjab Raj Bhavan on its foundation day

Mandi News: पंजाब राजभवन में स्थापना दिवस पर बिखरे हिमाचल के रंग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Himachal's colours spread at Punjab Raj Bhavan on its foundation day
विज्ञापन
सांस्कृतिक समरसता के बीच राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
Trending Videos

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में हिमाचल, महाराष्ट्र और गुजरात के कलाकारों ने हिस्सा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पंजाब राजभवन के लोक भवन में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत हिमाचल, महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस सांस्कृतिक उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में तीनों राज्यों की समृद्ध लोक परंपराओं का संगम देखने को मिला, जिसने राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती दी।
समारोह में मंडी जिले के ‘मांडव्य कला मंच’ के 11 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से विशेष आकर्षण बटोरा। संस्थापक एवं टीम प्रभारी कुलदीप गुलेरिया के नेतृत्व में कलाकारों ने पारंपरिक लुड्डी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा ‘जय हिमाचल हिम का आंचल’ और फिनाले प्रस्तुति में भी कलाकारों ने हिमाचल की लोक संस्कृति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता में निहित है। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में तीनों राज्यों के 81 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। महाराष्ट्र की लावणी और सोंगी मुखौटा नृत्य ने जहां रंग जमाया, वहीं गुजरात के डांडिया, तलवार रास और राठवा नृत्य ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed