{"_id":"69cd0906d5c38d7f5f02b427","slug":"himalayan-hawks-registered-a-one-sided-win-by-9-wickets-mandi-news-c-90-1-mnd1021-191274-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हिमालयन हॉक ने 9 विकेट से दर्ज की एकतरफा जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हिमालयन हॉक ने 9 विकेट से दर्ज की एकतरफा जीत
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट स्पर्धा में मंडी क्रिकेट अकादमी को हराकर अगले दौर में पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से एमएलएसएम कॉलेज मैदान में आयोजित राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमालयन हॉक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडी क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच से पहले मुख्य अतिथि अभिनव गुलेरिया ने खिलाड़ियों से परिचय किया।
मंडी क्रिकेट अकादमी के कप्तान आदिश मिन्हास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में केवल 118 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शुभम ने 32, शौर्य ठाकुर ने 31 और दक्ष ठाकुर ने 13 रन बनाए। हिमालयन हॉक की गेंदबाजी में भानु शर्मा ने 4 विकेट झटके, जबकि विजय सेन ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा शफीक और मनीष सैनी को एक-एक सफलता मिली, और एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
लक्ष्य का पीछा करते हुए हिमालयन हॉक ने मात्र एक विकेट खोकर 119 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। नरेंद्र ने नाबाद 64 रन की पारी खेली, जबकि मनीष सैनी ने नाबाद 25 और कमल ने 23 रन का योगदान दिया। मंडी क्रिकेट अकादमी की ओर से अर्नव ने एकमात्र विकेट लिया।
दूसरे मुकाबले में क्षत्रिय इलेवन और ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया मैच भी रोमांचक रहा। क्षत्रिय इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अक्षय ने 72, आदित्य ने 53, सौरव ने 39, और सिद्धार्थ तथा राजकुमार ने 15-15 रन बनाए। ब्लैक पैंथर की ओर से जयंत ने 3 विकेट लिए, जबकि सचिन और अनिल को एक-एक सफलता मिली। जवाब में ब्लैक पैंथर की पूरी टीम 138 रन पर ऑलआउट हो गई। जयंत ने 30 और ऋषि ठाकुर ने 15 रन बनाए। क्षत्रिय इलेवन की गेंदबाजी में आदित्य ने 2 विकेट लिए, जबकि नेक, सिद्धार्थ खन्ना, विशाल और कृतेश ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ क्षत्रिय इलेवन ने मुकाबला 76 रनों से अपने नाम कर लिया।
Trending Videos