{"_id":"69c426625daa0ff0f909ca7e","slug":"home-delivery-stopped-consumers-returned-empty-handed-as-gas-vehicles-did-not-reach-the-agency-mandi-news-c-90-1-mnd1023-190441-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: होम डिलिवरी बंद, एजेंसी में गैस की गाड़ियां न पहुंचने से बैरंग लौटे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: होम डिलिवरी बंद, एजेंसी में गैस की गाड़ियां न पहुंचने से बैरंग लौटे उपभोक्ता
विज्ञापन
जोगिंद्रनगरर शहर की इंडेन गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने पर संचालकों से बातचीत क
विज्ञापन
तीन गैस एजेंसियों में पंजीकृत 45 हजार उपभोक्ताओं को हवा साबित हो रहे हैं दावे
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में तीन प्रमुख गैस एजेंसियों की होम डिलीवरी प्रभावित होने से उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार को इंडेन एजेंसी में गैस गाड़ी न पहुंचने पर लोग मायूस होकर लौट गए। चौंतड़ा की हिंदुस्तान पेट्रोलियम एजेंसी और लडभड़ोल एजेंसी में भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए लंबा समय लग रहा है। व्यवसायिक गैस की आपूर्ति भी केवल चुनिंदा होटल, ढाबा और रेस्तरां तक सीमित है। उपभोक्ताओं मुनीष और विनोद का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद सिलिंडर समय पर नहीं मिल रहे। ग्रामीण इलाकों में भी आपूर्ति प्रभावित है। इंडेन एजेंसी के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति जारी है और होम डिलीवरी भी चल रही है।
बॉक्स
गैस उपभोक्ताओं को लगातार आपूर्ति के लिए गैस एजेंसी संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रखे हैं। इनके रिकॉर्ड भी विभाग जांच रहे हैं। होम डिलिवरी से महरूम उपभोक्ताओं को भी लाभान्वित करने की हिदायत दी गई है।
केसी पूरी, निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामले
Trending Videos