फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   hrtc fake checking video viral mandi kullu inspector investigation

HRTC Fake Checking Video Viral: घर बैठे परिचालक से फर्जी चेकिंग भरवाने का आरोप, जांच शुरू

Mon, 27 Jul 2026 03:58 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 27 Jul 2026 03:58 PM IST
सार

एचआरटीसी मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और कथित मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में आरोप है कि एक इंस्पेक्टर ने परिचालक से घर बैठे फोन पर चेकिंग रिपोर्ट भरवाई। एचआरटीसी डीएम मंडी ने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इससे पहले सुंदरनगर में भी इसी तरह के मामले में एक इंस्पेक्टर निलंबित हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
hrtc fake checking video viral mandi kullu inspector investigation
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में फर्जी चेकिंग को लेकर एक और विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात एक परिचालक से ड्यूटी के दौरान वास्तविक निरीक्षण किए बिना ही फोन पर चेकिंग रिपोर्ट भरवाई गई। मामले में संबंधित इंस्पेक्टर को जिला कुल्लू का बताया जा रहा है।

विज्ञापन




वायरल वीडियो के अनुसार, इंस्पेक्टर ने परिचालक को फोन कर बजौरा स्टेशन का नाम लिखवाते हुए चेकिंग रिपोर्ट पूरी करवाई। इतना ही नहीं, वीडियो में अगले दिन वे-बिल पर हस्ताक्षर करवाने की बात भी सुनाई दे रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह एचआरटीसी की निरीक्षण प्रक्रिया और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


मामले को लेकर एचआरटीसी मंडी डिवीजन के मंडलीय प्रबंधक (डीएम) उत्तम सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जाएगी। यदि जांच में संबंधित इंस्पेक्टर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में सुंदरनगर में भी इसी तरह का मामला सामने आने पर एक इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से निगम की कार्यप्रणाली और निरीक्षण व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed