{"_id":"6a673ad8c83d26f6d90ad4d2","slug":"video-police-and-health-department-conduct-surprise-inspection-in-ladbharol-market-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लडभड़ोल बाजार में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का औचक निरीक्षण, कोटपा नियमों की अवहेलना पर छह चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लडभड़ोल बाजार में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का औचक निरीक्षण, कोटपा नियमों की अवहेलना पर छह चालान
तहसील लडभड़ोल के मुख्य बाजार तथा बस स्टैंड पर सोमवार को प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। टीम ने नियमों की अवहेलना करने पर, बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वाले तीन दुकानदारों और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले तीन लोगों के चालान काटे। लडभड़ोल के तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा और सिविल अस्पताल के नोडल अधिकारी एवं एमओ डॉ. निखिल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय दुकानदारों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा ने बताया कि इस संयुक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को जागरूक करना है। उन्होंने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू या इससे जुड़े किसी भी उत्पाद की बिक्री पूरी तरह से निषेध है। उन्होंने अपील की कि युवा पीढ़ी तंबाकू व चिट्टे जैसे खतरनाक नशे से दूर रहे और खेलों व अन्य रचनात्मक गतिविधियों में अपना भविष्य संवारे। वहीं सिविल अस्पताल के डॉ. निखिल शर्मा ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए विभाग लगातार नजर रखेगा। भविष्य में भी पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर बाजारों सहित अन्य क्षेत्रों में समय-समय पर इस तरह की जांच और औचक निरीक्षण का दौर जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।