सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Illegal opium cultivation destroyed in 6 bighas, 1.81 lakh plants recovered

Mandi News: 6 बीघा में अवैध अफीम की खेती नष्ट, 1.81 लाख पौधे बरामद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal opium cultivation destroyed in 6 bighas, 1.81 lakh plants recovered
विज्ञापन
सेहड़ गांव में एसटीएफ कुल्लू की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
कटौला (मंडी)। उप तहसील कटौला क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 बीघा भूमि में उगाई गई अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान लगभग 1,81,516 अफीम के पौधे बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार एसटीएफ कुल्लू को गांव सेहड़ डाकघर आरंग बथेरी में अवैध अफीम की खेती किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान निजी भूमि पर करीब 25 सीढ़ीनुमा खेतों में फैली अफीम की खेती पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस मामले में पुलिस थाना पधर में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले भी कटौला क्षेत्र में ही एसटीएफ ने अवैध अफीम खेती का खुलासा किया और पौधों को नष्ट किया था। उधर, एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेम राज वर्मा ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed