सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In Chauntra and Simas, women from the Other Backward Classes will become Pradhans.

Mandi News: चौंतड़ा और सिमस में अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला बनेंगी प्रधान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
In Chauntra and Simas, women from the Other Backward Classes will become Pradhans.
विज्ञापन
मंडी। विकास खंड चौंतड़ा के तहत खंड की 44 विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए रोस्टर जारी हो गया है। इसमें खंड की 44 में 16 पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं, जबकि 14 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नव गठित डोहग पंचायत जबकि महिला पिछड़ा वर्ग के लिए चौंतड़ा और सिमस पंचायत आरक्षित की गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए पांच पंचायतें और अनुसूचित जनजाति महिला के लिए छह पंचायतें आरक्षित रखी गई हैं।
Trending Videos

कुल मिलाकर चौंतड़ा खंड की 44 पंचायत में से 22 पंचायतें महिलाओं के लिए पूरी तरह आरक्षित की गई हैं। तलकेहड़, मतेहड़, पस्सल, संगनेहड़, बदेहल, बाग पंचायत को अनुसूचित जाति महिला, जबकि ढेलू, एहजू, मटरू, लांगणा, द्राहल अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवार के लिए आरक्षित हैं। चौंतड़ा, सिमस अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और डोहग पंचायत को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। भगेड़, कोलग, कथौण, खुड्डी, पीहड़ भेढलू, ममाण बनांदर, कुठेहड़ा, रोपड़ी, उपरी धार, गोलवां, रोपड़ी कलैहड़ू, तरयांबली, धार और उटपुर पंचायत को महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है। खड़ीहार, भड़ोल, टिक्करू, पिपली, भडयाड़ा बुहला, खद्दर, भडयाड़ा, द्रुबल, दलेहड़, सैंथल, पडैहण, भगैर रक्तल, गलू, मैन भरोला, टिक्करी मुशैहरा, तुलाह और यौरा को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed