सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jeep falls into Beas river, driver injured

Mandi News: ब्यास नदी में गिरी जीप, चालक घायल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Jeep falls into Beas river, driver injured
विज्ञापन
जिला ऊना का रहने वाला है चालक, खतरे से बाहर
Trending Videos

पंडोह (मंडी)। मंडी-पंडोह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को 6 मील के समीप एक जीप अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। जीप ऊना से कुल्लू की ओर जा रही थी। 6 मील के पास पहुंचने पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे जीप सड़क से नीचे लुढ़कते हुए ब्यास नदी में जा गिरी। दुर्घटना में चालक लखविंदर पुत्र योग राज निवासी ऊना घायल हो गया। पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे वाहन से बाहर निकाला गया। बाद में 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। बताया जा रहा है कि उसके पैर में चोटें आई हैं और उसकी हालत स्थिर है। वह खतरे से बाहर है। उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed