सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Justice Pritam Pal inspired cultured education

Mandi News: न्यायमूर्ति प्रीतम पाल ने दी संस्कारयुक्त शिक्षा की प्रेरणा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Justice Pritam Pal inspired cultured education
विज्ञापन
कहा, शिक्षा में नैतिक मूल्यों का समावेश अनिवार्य
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी में बुधवार को डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति नई दिल्ली के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रीतम पाल पहुंचे। विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण के साथ हुआ। समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने सुमधुर स्वागत गीत और भक्तिमय ऋषि भजन की प्रस्तुति दी।
अपने संबोधन में न्यायमूर्ति प्रीतम पाल ने स्कूल की शैक्षणिक उपलब्धियों और विद्यार्थियों के चारित्रिक निर्माण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल साक्षरता तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसमें नैतिक मूल्यों का समावेश अनिवार्य है। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति जैसी विभूति का सान्निध्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न डीएवी विद्यालयों से प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed