सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kiratpur Manali fourlane moving car tourist beer drinking video viral

हिमाचल में पर्यटकों का हाल: चलती कार से बाहर लटक कर पी रहे बीयर, खुले में ही फेंक दिया कैन; देखें वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 03 May 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में पर्यटक अकसर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए देखे जा सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो कीरतपुर-मनाली फोरलेन का वायरल हो रहा है जिसमें पर्यटक चलती कार से बाहर लटककर बीयर पी रहे हैं। यही नहीं बीयर पीकर कैन को खुले में फेंक दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Kiratpur Manali fourlane moving car tourist beer drinking video viral
कार से बाहर लटककर बीयर पीते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। बैहना और चक्कर क्षेत्र के बीच चलती कार से बाहर लटककर बीयर पीते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 2 मई की बताई जा रही है, जिसमें हरियाणा नंबर की कार (HR26FY 9792) में सवार युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos




वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार में बैठे युवक आधा शरीर खिड़की से बाहर निकालकर शराब का सेवन कर रहे हैं। इस दौरान वे न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे, बल्कि अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे थे। करीब 20 सेकंड के वीडियो में युवक बीयर पीने के बाद बोतल को खुले में फेंकते भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे सड़क पर हादसे की आशंका बढ़ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह वीडियो पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी में सवार लोगों ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ पर्यटक इस तरह की हरकतों से हिमाचल के शांत माहौल को बिगाड़ रहे हैं, जिससे प्रदेश की छवि प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें- जीरो सिविक सेंस: मनाली का वीडियो देख आप भी पकड़े लेंगे माथा; लोगों ने चार्जिंग प्वाइंट को बना दिया कूड़ादान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed