{"_id":"69d3a67b6429637f24072d1c","slug":"lpg-will-be-available-at-doorsteps-on-online-booking-chaudhary-mandi-news-c-90-1-mnd1023-191921-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन बुकिंग पर घर-द्वार मिलेगी रसोई गैस : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन बुकिंग पर घर-द्वार मिलेगी रसोई गैस : चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर इंडेन गैस अधिकृत विक्रेता क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मोबाइल पर ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी के गलत संदेश (मैसेज) आने से उपभोक्ताओं में बना असमंजस अब समाप्त हो गया है। तकनीकी कारणों से उपभोक्ताओं को बिना गैस मिले ही सिलिंडर डिलीवर होने और सब्सिडी जारी होने के मैसेज मिल रहे थे।
विभिन्न क्षेत्रों से लगातार बढ़ रही शिकायतों के बीच अब स्पष्ट किया गया है कि गैस की सप्लाई सुचारु रूप से घरों तक शुरू कर दी गई है। सुंदरनगर क्षेत्र के लगभग 2600 उपभोक्ताओं के मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवर होने के मैसेज पहुंच गए थे। शीतला गैस एजेंसी के मालिक तेज सिंह चौधरी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा हाल ही में सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण लगभग 2600 उपभोक्ताओं को सिलिंडर डिलीवर होने के मैसेज अपने आप जेनरेट हो गए थे जबकि वास्तव में सिलिंडर उनके घर नहीं पहुंचे थे। अब इस समस्या को सुलझा लिया गया है।
उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि अब बुकिंग के साथ-साथ वास्तविक डिलीवरी की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित कर दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है, उनके घरों तक गैस सिलिंडर भेजने का काम तेजी से जारी है। उन्होंने ग्राहकों से संयम बनाए रखने की अपील की।
Trending Videos