सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mahashivratri Festival...Little Kashi decorated like a bride

Mandi News: महाशिवरात्रि महोत्सव...दुल्हन की तरह सजी छोटी काशी

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 16 Feb 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri Festival...Little Kashi decorated like a bride
विज्ञापन
तैयारियां पूरी, उचित रोशनी, सफाई व्यवस्था और सांस्कृतिक मंच को रंगबिरंगी रोशनी से जगमग
Trending Videos

नगर निगम ने शहर की सफाई में तैनात किए करीब 200 स्वच्छता कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के लिए पांच शताब्दी पुराना मंडी नगर तैयार है। आयोजन को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 216 पंजीकृत देवी- देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं के ठहराव, खानपान, शहर व मेला मैदान की साज सज्जा, बिजली-पानी की व्यवस्था सहित उचित सफाई के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेला मैदान और शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम मंडी ने करीब 200 सफाई कर्मचारियों को तैनात किया है।
मेला स्थल पर जगह-जगह कूड़ा कचरा के लिए डस्टबिन रखे हैं। कारोबारियों और जनता की सुविधा के लिए मेला स्थल पर करीब 35 सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा दी है। शहर की सड़कों, पुलों के किनारों पर रंग बिरंगे झंडे लगाए हैं तो रात्रि में जगमगाहट के लिए विद्युत लड़ियां सजाई गई हैं। शहर को दुधिया रोशनी से जगमगाने के लिए जगह-जगह उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी व निजी भवनों, मंदिरों, इंदिरा मार्केट परिसर सहित विभिन्न बाजारों को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया है। जबकि सेरी मंच पर होने वाली सात सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन को लेकर मंच को रंगदार शामियाने से कवर किया है। जमीन पर रंगदार मैट, उचित रोशनी, दर्शकों तक कलाकारों की आवाज व स्वर लहरियां पहुंचाने के लिए दिल्ली से बेहतर साउंड सिस्टम की सुविधा की है।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि यह महोत्सव मंडी की समृद्ध देव संस्कृति, लोक परंपरा और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा। उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रमों में पारंपरिक वेश-भूषा में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed