{"_id":"6a679d24af4888cf4b0833b4","slug":"man-living-at-in-laws-house-dies-under-suspicious-circumstances-mandi-news-c-90-1-mnd1023-206666-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ससुराल में रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ससुराल में रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Tue, 28 Jul 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल में मृतक के नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम को लेकर आवश
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र की भराडू पंचायत के स्पैडू गांव में ससुराल में रह रहे एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बरखू राम निवासी गांव अंद्राली मल्हा (लोहारड़ी) के रूप में हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
बरखू राम कुछ दिन से अपने ससुराल स्पैडू गांव में रह रहे थे। सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह घर के बाथरूम में अचानक बेसुध अवस्था में पाए गए। परिजनों और नजदीकी रिश्तेदारों श्याम और गुरदेव ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया, जहां तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मुख्य आरक्षी प्रताप के नेतृत्व में घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। बरखू राम की अचानक हुई मौत से उनकी पत्नी सरला देवी गहरे सदमे में हैं। उनके दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले में जांच जारी है।