फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya Singh says roads across the state will be expanded after the monsoon; instructions issued to the

हिमाचल: विक्रमादित्य सिंह बोले- मानसून के बाद प्रदेशभर में सड़कों का होगा विस्तार, विभाग को निर्देश जारी

Mon, 27 Jul 2026 08:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Jul 2026 08:39 PM IST
सार

कांगड़ा प्रवास से मंडी लौटते समय जोगिंद्रनगर में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मंडी सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने की दिशा में मानसून के बाद तेजी से काम होगा।

विज्ञापन
Vikramaditya Singh says roads across the state will be expanded after the monsoon; instructions issued to the
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मानसून सीजन समाप्त होते ही प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की सड़कों के विस्तार का कार्य शुरू किया जाएगा। बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के शीघ्र सुधार के निर्देश विभाग को पहले ही जारी किए जा चुके हैं। सोमवार शाम कांगड़ा प्रवास से मंडी लौटते समय जोगिंद्रनगर में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मंडी सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने की दिशा में मानसून के बाद तेजी से काम होगा।

विज्ञापन

डीपीआर तैयार
भुभू जोत टनल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है और इसके बनने से मंडी और कुल्लू जिलों को बड़ी राहत मिलेगी। जोगिंद्रनगर शहर में सीवरेज व्यवस्था के विस्तार की मांग पर विक्रमादित्य सिंह ने जल शक्ति विभाग को योजना का प्रारूप तैयार करने के निर्देश देने की बात कही। वहीं, देशभर में नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। सोमवार शाम करीब 6:40 बजे जोगिंद्रनगर पहुंचने पर कांग्रेस नेता गुरुशरण परमार, बीडीसी अध्यक्ष प्रशांत, रोटेरियन अजय ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, एपीएमसी सदस्य प्यार चंद, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। करीब 20 मिनट तक लोगों से मिलने के बाद वह सड़क से मंडी रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed