फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: 108 roads closed in the state due to heavy rainfall; rivers and streams are in spate; know i

Himachal Weather: प्रदेश में भारी बारिश से 108 सड़कें बंद, नदी-नाले उफान पर, इतने दिन बरसेंगे बादल

Mon, 27 Jul 2026 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Jul 2026 07:31 PM IST
सार

 मौसम विभाग ने मंगलवार को शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में अचानक बाढ़ की आशंका जताते हुए लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: 108 roads closed in the state due to heavy rainfall; rivers and streams are in spate; know i
शिमला में भारी बारिश से भूस्खलन, धुंध में लिपटी पहाड़ों की रानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश का असर बना हुआ है। प्रदेशभर में 108 सड़कें बंद हैं, जबकि नौ बिजली ट्रांसफार्मर 38 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।  सोमवार को अधिकांश जिलों में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शाम को धर्मशाला में झमाझम बारिश हुई। राजधानी शिमला में रविवार रात को हुई भारी बारिश के कारण पांच पेड़ गिर गए। कनलोग क्षेत्र में एक पेड़ कार पर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मजयाठ क्षेत्र में भूस्खलन की घटना सामने आई। प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने के चलते जटौन बैराज के गेट भी खोलने पड़े।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार को शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में अचानक बाढ़ की आशंका जताते हुए लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। सोमवार शाम को हुई तेज बारिश के बीच शाहपुर के बोह क्षेत्र के गढ़गूंन गांव में सेना की मदद से मलबा हटाने का कार्य जारी रहा। राहत कार्यों के दौरान प्रभावित परिवारों की घरेलू सामग्री और अन्य सामान भी मलबे से निकाला जा रहा है। उधर, जिला सिरमाैर के हरिपुरधार उपतहसील के टिकरी दशाकना गांव में पहाड़ी से गिरने के कारण एक गाय की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने दिन बरसेंगे बादल
 मौसम विभाग ने मंगलवार को बिलासपुर और सिरमौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तथा मंडी, शिमला और सोलन में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 30 और 31 जुलाई को कई जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कंडाघाट में 106.4, काहू  40.2, कोठी 39.2, सराहन 34.5, जोगिंद्रनगर 31.0, जटोन बैराज24.4, शिमला 16.8 व कुफरी में 5.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सिरमाैर जिले में 28 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 34.0
बिलासपुर 34.0
मंडी 33.0
कांगड़ा 31.6
हमीरपुर 31.4
सोलन 30.2
धर्मशाला 29.1
मनाली 27.2
शिमला 22.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed