फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Retired CISF Sub-Inspector shoots himself dead; suicide note found at the scene.

Himachal: सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त एसआई ने खुद को मारी गोली, मौत, मौके से मिला सुसाइड नोट

Mon, 27 Jul 2026 09:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/बैजनाथ (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/बैजनाथ (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Jul 2026 09:41 PM IST
सार

 सेवानिवृत्त सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक (एसआई) ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर डीबीबीएल बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट, हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Retired CISF Sub-Inspector shoots himself dead; suicide note found at the scene.
सेवानिवृत्त सीआईएसएफ एसआई ने की खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल बैजनाथ के कुकैना गांव में सोमवार को सेवानिवृत्त सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक (एसआई) ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर डीबीबीएल बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट, हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में अपनी इच्छा से जीवन समाप्त करने की बात लिखी है। पुलिस के अनुसार कुकैना पंचायत के प्रधान ने सूचना दी थी कि सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त एसआई सुरेंद्र पाल ने अपने घर में लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मार ली है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के भीतर सुरेंद्र पाल का शव सिर में गोली लगने की अवस्था में पड़ा मिला, जिसके पास उनकी बंदूक, खून और अन्य जैविक साक्ष्य मौजूद थे।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में ये लिखा
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला धर्मशाला की टीम ने भी घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद मृतक की पत्नी सुभद्रा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति लंबे समय से विभिन्न बीमारियों और अवसाद से पीड़ित थे। उन्होंने पुलिस को सुरेंद्र पाल की ओर से लिखा एक सुसाइड नोट सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी इच्छा से यह कदम उठाने की बात कहते हुए किसी भी व्यक्ति को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने भी किसी पर कोई संदेह नहीं जताया
पत्नी ने भी किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट, लाइसेंसी बंदूक, शस्त्र लाइसेंस और रक्त के नमूने कब्जे में ले लिए हैं। घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा भेजा गया है। पुलिस मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed