फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SIT constituted to investigate the JE murder case; Additional Superintendent of Police to lead it.

Kullu: जेई हत्या मामले की जांच के लिए किया एसआईटी का गठन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे अगुवाई

Mon, 27 Jul 2026 10:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Jul 2026 10:11 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान की अध्यक्षता में गठित जांच टीम में एसएचओ कुल्लू के साथ साइबर सेल के भी शामिल किया है। हालांकि अभी तक हत्या के आरोपियों को पता नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन
SIT constituted to investigate the JE murder case; Additional Superintendent of Police to lead it.
जांच(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसके लिए पुलिस विभाग ने एसआईटी का गठन किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान की अध्यक्षता में गठित जांच टीम में एसएचओ कुल्लू के साथ साइबर सेल के भी शामिल किया है। हालांकि अभी तक हत्या के आरोपियों को पता नहीं लग पाया है। लेकिन पुलिस ने जांच तेज करते हुए जलशक्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ कर उनके बयानों को दर्ज किया है। इसके अलावा लोकल इनपुट के आधार पर कुछ अन्य लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया और गांधीनगर क्षेत्र में लगे और कैमरों की फुटेज को भी चेक किया जा रहा है। पुलिस ने वारदात वाली जगह पर कितने फोन नंबर सक्रिय थे, इस स्तर पर भी जांच की जा रही है। वहीं दूरसंचार कंपनी से जेई के फोन की कॉल डिटेल भी मांगी है। जेई की हत्या के ब्लाइंड केस को सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। कनिष्ठ अभियंता से किन लोगों की दुश्मनी थी इसका भी पता लगाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि मामले की हर पहलुओं पर ध्यान पर रखते हुए जांच की जा रही है। उधर, मृतक कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया और सैकड़ों लोगों ने उनको अंतिम विदाई दी। घटना के बाद जहां पूरे गांव में मातम छाया तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed