सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Accident Tragic mishap occurs just 400 meters before reaching school classmates weep inconsolably

Mandi Accident: स्कूल पहुंचने से 400 मीटर पहले हो गया दर्दनाक हादसा, फूट-फूट कर रोए सहपाठी; शिक्षक भी स्तब्ध

संवाद न्यूज एजेंसी, चौंतड़ा (मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 14 May 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला मंडी में 11वीं कक्षा की स्कूली छात्रा अनु की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत के बाद स्कूल समेत समूचे उपमंडल में मातम पसर गया। प्रार्थना सभा स्थगित कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर...

Mandi Accident Tragic mishap occurs just 400 meters before reaching school classmates weep inconsolably
टेपों की टक्कर से छात्रा की मौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

क्षेत्र के एहजू में 11वीं कक्षा की स्कूली छात्रा अनु की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर के रख दिया। मंडी पठानकोट हाइवे से सटे राजकीय पाठशाला एहजू से करीब 400 मीटर दूर पेश आई इस घटना के बाद स्कूल में भी चीख पुकार मच गई।

Trending Videos




वीरवार सुबह करीब नौ बजे स्कूली छात्रा की घायल होने की सूचना मिलने पर स्कूल के शिक्षक बुद्धि सिंह, रमेश कुमार, नरेंद्र कुमार, प्राध्यापिका मीरा, रूप देवी, विमला भी घटनास्थल की और भागे। नाजुक हालत में जब बैजनाथ अस्पताल लाया गया तो यहां पर भी शिक्षक मदद के लिए पहुंचे लेकिन चंद ही मिनटों में उपचार के दौरान स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार स्कूली छात्रा अनु रोजाना की तरह अपने नाना-नानी के घर मचकेहड़ से करीब एक किलोमीटर का पैदल सफर तय कर स्कूल पहुंचना था लेकिन स्कूल के करीब 400 मीटर दूर मौत खींच लाई। स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत के बाद स्कूल समेत समूचे उपमंडल में मातम पसर गया। प्रार्थना सभा स्थगित कर दी गई। स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने प्रधानाचार्य मंजुला शर्मा की अगुवाई में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। सहपाठी छात्राएं फूट-फूट कर रोई। स्कूल की प्रधानाचार्य मंजुला शर्मा ने बताया कि पढ़ने में होशियार 11वीं कक्षा की छात्रा अनु शिक्षक बनने का सपना भी संजोए हुए थी।

परिवार की पलभर में छीन गई खुशियां मचकेहड़ में बीते कई वर्षों से अपने नाना-नानी के पास रहकर पढ़ाई कर रही 17 साल की अनु की सड़क हादसे में मौत ने परिवार की तमाम खुशियां भी पलभर में छीन ली। पिता पुनु राम, माता सिमरो देवी बेटी की मौत के बाद बेसुध हो गए हैं। वीरवार दोपहर बाद बेटी के अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा करते हुए मां-बाप रोते बिलखते हुए कई बार बेहोश भी हो गए।

छोटी बहन तबू ने बड़ी बहन की अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा किया और मुखाग्नि भी दी। बैजनाथ के गांव भेठ में स्थित मोक्षधाम में अनु को श्रद्धाजंलि देने के लिए काफी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे। एसडीएम मनीश चौधरी, तहसीलदार रजत सेठी ने सड़क हादसे में 17 साल की अनु की दुखद मौत पर शौक जताते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed