{"_id":"69f5df66fc45fbc5f201847d","slug":"mid-day-meal-crisis-in-seven-schools-of-sundernagar-mandi-news-c-90-1-mnd1021-195211-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर के सात स्कूलों में मिड-डे मील पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर के सात स्कूलों में मिड-डे मील पर संकट
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलिंडर न मिलने से उधार पर बन रहा खाना, शिक्षण कार्य भी प्रभावित
एजेंसियों को स्कूलों को गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश बेअसर
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में मिड-डे मील योजना सिलिंडर संकट के कारण प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के 75 प्राथमिक स्कूलों में से सात स्कूल ऐसे हैं, जहां गैस सिलिंडर खत्म होने की स्थिति में हैं और जल्द ही मिड-डे मील व्यवस्था ठप होने का खतरा मंडरा रहा है। कई स्कूलों में शिक्षक आसपास के घरों से सिलिंडर उधार लेकर भोजन तैयार करवा रहे हैं, जिससे पढ़ाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ताजा मामले में जडोल, चलोनी, बायला, सरोनी, हराबाग, सिहली और केंद्रीय प्राथमिक स्कूल सुंदरनगर में मिड-डे मील उधार के सिलिंडरों से तैयार किया जा रहा है। इन स्कूलों में कभी भी गैस समाप्त हो सकती है। इस संबंध में खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को जानकारी दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार संबंधित गैस एजेंसियों की ओर से सिलिंडर आपूर्ति में लापरवाही बरती जा रही है। जबकि केंद्र सरकार की अधिसूचना के तहत शिक्षण संस्थानों को मिड-डे मील के लिए प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाने के निर्देश हैं। प्रशासन की ओर से भी एजेंसियों को स्कूलों को गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन स्थिति में अभी तक सुधार नहीं हो पाया है।
बॉक्स
सुंदरनगर खंड में 75 प्राथमिक और केंद्रीय पाठशालाएं हैं। इस समय सात पाठशालाओं में सिलिंडर खत्म होने से मिड-डे मील पर संकट है। जानकारी मिली है कि इन स्कूलों में सिलिंडर उधार मांगकर खाना तैयार किया जा रहा है। एसडीएम सुंदरनगर को भी समस्या से अवगत करवाया गया है। -प्रदीप कुमार, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सुंदरनगर
Trending Videos