{"_id":"69f64253734ea5b5330d5c50","slug":"municipal-corporation-mandi-election-43-nomination-papers-filed-on-the-third-day-of-nomination-mandi-news-c-90-1-ssml1045-195295-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम मंडी चुनाव: नामांकन के तीसरे दिन 43 नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम मंडी चुनाव: नामांकन के तीसरे दिन 43 नामांकन पत्र दाखिल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन एक व दूसरे दिन 15 नामांकन हुए थे दाखिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन शनिवार को कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नगर निगम मंडी में 15 वार्डों के चुनाव के लिए शनिवार को 43 नामांकन दाखिल किए गए। पहले दिन केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ था। जबकि दूसरे दिन 15 नामांकन दाखिल हुए।
वार्ड नंबर 1 खलियार (अनारक्षित) से आज पांच नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें अलकनंदा हांडा, राजीव वैद्य, प्रवीण कुमार, विवेक और गौरव ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी (महिला) से सरिता हांडा ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर 3 पड्डल (महिला) से नीलम शर्मा ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए।
वार्ड नंबर 4 नेला (महिला) से संतोष ने अपना नामांकन दाखिल किया। जबकि नर्वदा देवी ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। वार्ड नंबर 5 मंगवाई (महिला) से रजनी चंद्रा तथा कृष्णा ठाकुर ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नंबर 6 सनयारड़ (अनुसूचित जाति) से वीरेंद्र सिंह आर्य तथा विनोद कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 7 तल्याहड़ (अनारक्षित) से आकाश शर्मा, अभिनव, यादविंदर, रूपेश कुमार, जैनेंद्र कुमार तथा सुदेश ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 8 पैलेस कॉलोनी-1 (महिला) से नीम दासी ने नामांकन दाखिला किया। वार्ड नंबर 9 पैलेस कॉलोनी-2 (अनारक्षित) से विनय शर्मा ने जबकि, सुमन ने दो सेट दाखिल किए। वार्ड नंबर 10 सुहड़ा (अनुसूचित जाति महिला) से सुषमा कुमारी तथा नेहा ने नामांकन दाखिल किया।
वार्ड नंबर 11 समखेतर (अनारक्षित) से निखिल वालिया, गौरव शर्मा, वरुण तथा दिव्या हांडा ने नामांकन दाखिल किया तथा वार्ड नंबर 12 भगवाहन (अनारक्षित) से चंद्रशेखर, योगेश, तेजिंदर सिंह ने अपने नामांकन दाखिल कियाश्र जबकि दिनेश कुमार ने दो सेट दाखिल किए। वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा (महिला) से गीतांजलि ने अपना नामांकन दाखिल किया व रजनी शर्मा ने दो सेट नामांकन के दाखिल किए।
वार्ड नंबर 14 बैहना (अनुसूचित जाति) से धन देव और कृष्ण भानु ने नामांकन दाखिल किए, जबकि वार्ड नंबर 15 दौंहदी (अनुसूचित जाति महिला) से अंजया कुमारी तथा मीना देवी ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम मंडी सदर रूपिंद्र कौर व एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि नियमानुसार प्रक्रिया जारी है।
Trending Videos