{"_id":"69f641be0a4cde94560b71f1","slug":"municipal-corporation-mandi-election-discussion-held-at-gandhi-bhawan-champa-welcomed-mandi-news-c-90-1-ssml1045-195269-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम मंडी चुनाव: गांधी भवन में किया मंथन, चंपा ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम मंडी चुनाव: गांधी भवन में किया मंथन, चंपा ने किया स्वागत
विज्ञापन
नगर निगम मंडी के पड्डल वार्ड से नामांकन भरने के बाद जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर से चर्चा करती प्रत्
विज्ञापन
वार्डों में नए चेहरों पर दांव, योग्यता के आधार पर टिकट आवंटन करने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकते हुए अपने सभी अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवा दिए। शनिवार को प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान गांधी भवन में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी और शहर में शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला।
दो प्रत्याशियों ने नेरचौक में जबकि शेष उम्मीदवारों ने मंडी स्थित निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले सभी प्रत्याशी गांधी भवन पहुंचे, जहां जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने उनका स्वागत किया। यहां कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद चंपा ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता और प्रत्याशी जुलूस के रूप में निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे।
चंपा ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में गहन अध्ययन, फीडबैक और संगठनात्मक मूल्यांकन को आधार बनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के पास उम्मीदवारों की कमी होने के आरोप निराधार हैं।
Trending Videos