फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   National medal-winning junior players should apply by the 31st.

Mandi News: राष्ट्रीय पदक विजेता जूनियर खिलाड़ी 31 तक करें आवेदन

Tue, 14 Jul 2026 03:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
National medal-winning junior players should apply by the 31st.
मंडी। जिला खेल परिषद मंडी की ओर से जिला खेल कल्याण योजना 2026-27 के तहत जूनियर वर्ग के खिलाड़ी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। इसके अंतर्गत चयनित खिलाड़ियों को 2,000 रुपये प्रतिमाह डाइट मनी और खेल उपकरणों के लिए 10,000 रुपये वार्षिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। वर्ष 2025-26 में किसी भी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल स्पर्धा में स्वर्ण या रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी इसके लिए पात्र होंगे। यह योजना केवल 20 जूनियर खिलाड़ियों के लिए है, जिसमें प्रति खेल संघ से अधिकतम दो खिलाड़ियों का चयन होगा। राजकीय या केंद्र सरकार के खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी इसके पात्र नहीं हैं। इच्छुक खिलाड़ी अपने खेल प्रमाण पत्र, पहचान आवासीय दस्तावेज और यदि लागू हो तो आईआरडीपी/बीपीएल/एससी/एसटी प्रमाण पत्र के साथ जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। लाभ जारी रखने के लिए खिलाड़ियों को मासिक रिपोर्ट देनी होगी और प्रतिवर्ष पदक जीतना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed