{"_id":"69f5e6e6dd20feb8d4099ca8","slug":"npp-jogindernagar-outgoing-president-vice-president-face-to-face-in-hot-seat-laxmi-bazaar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-195224-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप जोगिंद्रनगर : हॉट सीट लक्ष्मी बाजार में निवर्तमान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप जोगिंद्रनगर : हॉट सीट लक्ष्मी बाजार में निवर्तमान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आमने-सामने
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिकोणीय मुकाबले में कांटे की टक्कर के आसार
वार्ड एक में निवर्तमान अध्यक्ष ममता कपूर, उपाध्यक्ष अजय धरवाल और पूर्व में प्रत्याशी रहे प्यार चंद ने ठोकी ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर की सबसे हॉट सीट लक्ष्मी बाजार वार्ड एक में इस बार निवर्तमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष आमने-सामने चुनावी दंगल में उतर आए हैं। त्रिकोणीय मुकाबले में कांटे की टक्कर के आसार भी बन गए हैं। शहरी क्षेत्र की आरंभ सीमा वार्ड एक में निवर्तमान अध्यक्ष ममता कपूर को नगर निकाय के चुनाव में टक्कर देने के लिए स्वयं पूर्व उपाध्यक्ष अजय धरवाल चुनावी दंगल में उतर आए हैं।
पूर्व में हुए चुनाव में इसी वार्ड में प्रत्याशी रहे प्यार चंद ने भी ताल ठोक दी है। अब तीन प्रत्याशियों में रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। ममता कपूर नगर परिषद क्षेत्र जोगिंद्रनगर में 2012 से लगातार काबिज है। वहीं उनके प्रतिद्वंदी अजय धरवाल भी 2012 से नगर निकाय चुनावों की कमान संभाले हुए हैं और अब दोनों के आमने-सामने चुनावी दंगल में उतर आने पर चुनाव रोचक हो गए हैं।
शनिवार को नामांकन के आखिरी दिन नगर परिषद जोगिंद्रनगर की निवर्तमान अध्यक्षा ममता कपूर और पूर्व में प्रत्याशी रहे प्यार चंद ने अपना नामांकन दर्ज करवाया। जबकि, इसी वार्ड में पहले पूर्व उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने अपना नामांकन दर्ज करवाया था। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनीश चौधरी से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार वार्ड एक लक्ष्मी बाजार में तीन प्रत्याशियों के नामांकन दर्ज हुए हैं। इस वार्ड के कुल मतदाताओं की बात करें तो यह 510 हैं, इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 245 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 265 है।
Trending Videos