{"_id":"6a08541fe357562e630ae824","slug":"opium-cultivation-in-five-fields-destroyed-in-dagwandhar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-196962-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डगवाणधार में पांच खेतों में उगाई अफीम की खेती नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डगवाणधार में पांच खेतों में उगाई अफीम की खेती नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
16,058 पौधे बरामद, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
खेतों के मालिकों की पहचान के लिए राजस्व विभाग से होगा पत्राचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। थाना पधर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डगवाणधार इलाके के पांच अलग-अलग खेतों में उगाई गई अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान कुल 16,058 अफीम के पौधे बरामद किए गए। इस संबंध में थाना पधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त और तलाशी अभियान पर थी। इसी दौरान डगवाणधार में पांच खेतों में अवैध रूप से अफीम की खेती का पता चला। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार सभी पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। खेतों के मालिकों की पहचान के लिए राजस्व विभाग से पत्राचार किया जा रहा है।
जिला पुलिस कप्तान विनोद कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।