सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Outsourced employees will now stage a sit-in protest if they don't get their salaries.

Mandi News: वेतन न मिलने पर अब धरना देंगे आउटसोर्स कर्मचारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 04:29 AM IST
विज्ञापन
Outsourced employees will now stage a sit-in protest if they don't get their salaries.
चंबा उपायुक्त को ज्ञापन सोंपने के दौरान मेडिकल कॉलेज आउटसोर्स कर्मचारी
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में विभिन्न कंपनियों के अधीन कार्य करने वाले करीब 500 आउटसोर्स कर्मचारी धरने पर बैठ सकते हैं। इसके लिए कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंप दिया है। इसमें उन्होंने उपायुक्त को अवगत करवाया कि तीन माह से बिना वेतन काम करना अब इन कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो गया है। नियमित कर्मचारियों के साथ बराबर काम करने के बावजूद उन्हें बराबर वेतन मिलना तो दूर की बात है, जो वेतन मिलता है उसे भी नहीं दिया जा रहा है। जनवरी, फरवरी और मार्च का वेतन कर्मचारियों के खातों में नहीं पहुंचा है। अब इन कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटने लगा है। यही वजह है कि अब कर्मचारियों ने हड़ताल और धरना देने का मन बना लिया है। इसको लेकर जिला प्रशासन से लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को भी अवगत करवा दिया गया है।
Trending Videos


यूनियन के प्रधान राजेंद्र राजू ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में विभिन्न कंपनियों के अधीन 500 आउटसोर्स कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। कुछ विभाग ऐसे हैं जहां काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को पांच से छह माह का न तो ईपीएफ मिला है और न वेतन मिला है। स्कूलों में बच्चों की एडमिशन का दौर चला है लेकिन, बिना वेतन कर्मचारियों को अपने बच्चों की एडमिशन करवाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि हड़ताल करने की नौबत न आए, इसके लिए सरकार से समन्वय करके उनकी मांगों को पूरा करवाया जाए। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed