सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Palace XI and Villager XI won the matches

Mandi News: पैलेस इलेवन और विलेजर इलेवन ने जीते मैच

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 04:44 AM IST
विज्ञापन
Palace XI and Villager XI won the matches
विज्ञापन
पैलेस इलेवन और विलेजर इलेवन ने जीते मैच
Trending Videos

राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से आयोजित राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को खेले गए मुकाबलों में पैलेस इलेवन और विलेजर इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की।
पहले मैच में डगआउट डिमन्स और पैलेस इलेवन आमने-सामने रहे। डगआउट डिमन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। टीम की ओर से सुदेश ठाकुर ने 43 और संजय ने 20 रन का योगदान दिया। पैलेस इलेवन की ओर से दिव्या ने तीन विकेट लिए, जबकि राहुल, गौरव, प्रणव और मन्ना ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पैलेस इलेवन ने पांच विकेट खोकर 112 रन बनाते हुए मैच पांच विकेट से जीत लिया। टीम के लिए वृंदस आर्यन ने 53 रन की अहम पारी खेली, जबकि मन्ना और देशु ने 11-11 रन बनाए। डगआउट डिमन्स की ओर से विक्रम और विनय राजपूत ने 2-2 विकेट जबकि सुदेश ने एक विकेट लिया। दूसरे मैच में विलेजर इलेवन और एमआर इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। इस अवसर पर एमएलएसएम कॉलेज के खेल विभाग प्रमुख लोकेश शर्मा मुख्यातिथि रहे। एमआर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 101 रन बनाए। रिशु ने 41, विश्वजीत ने 13 और भूपेंद्र ठाकुर ने 9 रन बनाए। विलेजर इलेवन की ओर से तनु ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि शिवम ने तीन, राहुल ने दो और पंकु ने एक विकेट हासिल किया। जवाब में विलेजर इलेवन ने छह विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर मैच छह विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम के लिए विक्की ठाकुर ने 32, गौरव ने 31 और राहुल राणा ने 12 रन का योगदान दिया। एमआर इलेवन की ओर से अश्वनी ठाकुर ने चार और राजेश शर्मा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed