सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Panchayat Chowkidar accused of working in Gulf country for six months

Mandi News: पंचायत चौकीदार पर छह माह से खाड़ी देश में नौकरी करने का आरोप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Chowkidar accused of working in Gulf country for six months
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री और उपायुक्त से की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर की अरठी ग्राम पंचायत में तैनात चौकीदार पर पिछले छह माह से खाड़ी देश में काम करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता चिंत राम, चुनी लाल, चमन कुमार और देवी सिंह ने आरोप लगाया है कि इससे सरकारी संपत्ति की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंडी के उपायुक्त को शिकायत पत्र भेजा गया है।

शिकायत में कहा गया है कि चौकीदार लंबे समय से अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहा है, जबकि पंचायत स्तर से इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचाई गई। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अनुपस्थित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने और पंचायत संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस पर सुंदरनगर खंड विकास अधिकारी नियोन धैर्य शर्मा ने बताया कि मामले में पंचायत से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed