सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   PG girl students gave excellent performance by presenting research papers and posters.

Mandi News: पीजी छात्राओं ने शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुत कर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
PG girl students gave excellent performance by presenting research papers and posters.
विशाखापट्टनम में आयोजित पीडो कन्वेंशन 2026 में हिमाचल डेंटल कॉलेज की एक प्रतिभा को सम्मानित करत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल सुंदरनगर के पीडोडोंटिक्स एवं प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग ने 12 से 14 मार्च तक विशाखापट्टनम में आयोजित पीडो कन्वेंशन 2 में सक्रिय सहभागिता दर्ज की। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मेलन में विभाग के सदस्यों ने अपने शैक्षणिक कौशल और अनुसंधान क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सम्मेलन के दौरान प्रोफेसर डॉ. वसुंधरा पठानिया ने कैचिंग द क्लू पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री इन अर्ली डायग्नोसिस ऑफ स्लीप ब्रीथिंग डिस ऑर्डर्स विषय पर प्रभावशाली अतिथि व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त डॉ. इशांत को एक वैज्ञानिक सत्र में चेयरपर्सन के रूप में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिससे अकादमिक विमर्श और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की पांच पीजी छात्राओं डॉ. श्रिया, डॉ. प्रिशिता, डॉ. भव्या, डॉ. पारुल और डॉ. अशनीत ने सम्मेलन में शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुत किए। सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और डॉ. प्रिशिता को बेस्ट पेपर अवॉर्ड तथा डॉ. पारुल को बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह और विभागाध्यक्ष डॉ. कमल किशोर गुप्ता ने कहा कि कॉलेज के निदेशकों के निरंतर प्रोत्साहन एवं समर्थन से विभाग शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed