सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   PO Cell team arrested proclaimed offender

Mandi News: पीओ सेल टीम ने उद्घोषित अपराधी किया गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
PO Cell team arrested proclaimed offender
विज्ञापन
मंडी। मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पीओ सेल की टीम ने बुधवार को राम नगर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी राम नगर तहसील सदर जिला मंडी का निवासी है और काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। आरोपी को एसीजेएम कोर्ट नंबर-1 मंडी की ओर से 6 दिसंबर 2023 को शिकायत एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत घोषित अपराधी करार दिया गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंडी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके ही क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उधर, एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed