{"_id":"6a41260a79df1e9b710ade59","slug":"principal-secretary-of-the-jal-shakti-department-inspected-drinking-water-schemes-mandi-news-c-90-1-mnd1001-202644-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव ने पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव ने पेयजल योजनाओं का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने करसोग क्षेत्र में विभाग की सबसे बड़ी उठाऊ पेयजल योजना (एलडब्ल्यूएसएस) सरौर खड्ड से चुराग और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस योजना के माध्यम से क्षेत्र की लगभग 14 ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।
प्रधान सचिव ने उठाऊ सिंचाई योजना (एलआईएस) शाकरा, रंडोल सबोट, उठाऊ जलापूर्ति योजना (एलडब्ल्यूएसएस) शाकरा, कांडा काहणू, बखरोट-चुराग तथा करसोग एवं आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधार कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एवं सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके।
इस दौरान प्रधान सचिव ने अधिशासी अभियंता करसोग बुद्धि सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता, सिंचाई सुविधाओं, बजट प्रावधानों, आधारभूत ढांचे के रखरखाव तथा जलापूर्ति परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को निर्बाध, सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।