{"_id":"6a41205a7bbfbf78700be6b3","slug":"tourist-rush-in-barot-valley-and-bir-billing-nights-spent-in-tents-mandi-news-c-90-1-ssml1025-202725-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बरोट घाटी और बीड़ बिलिंग में सैलानियों की भीड़, टेंट में गुजर रहीं रातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बरोट घाटी और बीड़ बिलिंग में सैलानियों की भीड़, टेंट में गुजर रहीं रातें
विज्ञापन
पर्यटन सीजन के चलते बरोट में खरीदारी करते पर्यटक। स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अधिकांश होटल और होम स्टे पूरी तरह पैक
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से हजारों की संख्या में आ रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बरोट वैली और बीड़-बिलिंग में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि क्षेत्र के अधिकांश होटल और होम स्टे पूरी तरह पैक हो चुके हैं। ठहरने की जगह नहीं मिलने के कारण कई पर्यटकों को टेंटों में रात गुजारनी पड़ रही है। शनिवार और रविवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे, जिससे हाईवे पर कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। बरोट, बीड़ और बिलिंग क्षेत्र में करीब तीन हजार पर्यटक वाहन पहुंचने का अनुमान है।
पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। हर साल पर्यटन सीजन के दौरान देवदार के घने जंगलों से घिरी बरोट वैली में देश-विदेश से पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं। यहां ट्रैकिंग, फिशिंग और कैंपिंग जैसी गतिविधियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहती हैं। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि समर सीजन में बरोट वैली में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
वहीं, होटल और होम स्टे संचालक हरीश, कमलेश और सुधीर ने बताया कि गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक बरोट वैली का रुख कर रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग में भी साहसिक गतिविधियों के लिए देशभर से पर्यटक पहुंच रहे हैं।