पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three arrested, including a priest, in connection with the theft of five motors.

Mandi News: पांच मोटरें चुराने के मामले में पुजारी समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including a priest, in connection with the theft of five motors.
मुरहाग स्थित स्लेट एंड स्टोन एक्सपोर्टर साइट से चोरी की थीं कीमती स्टोन कटिंग मोटरें
विज्ञापन

सराज घाटी के थुनाग क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश
डिजिटल पर न चलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज घाटी के थुनाग क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात का जंजैहली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बगस्याड़ के समीप मुरहाग स्थित स्लेट एंड स्टोन एक्सपोर्टर साइट से चोरी की गई पांच कीमती स्टोन कटिंग मोटरों को बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले को सुलझाया और गिरोह के मुख्य आरोपी समेत तीनों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक अपराधी थुनाग बाजार स्थित मंदिर का पुजारी और एक छनाट (गूर का सहायक) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नागेंद्र उर्फ जैक कैलिस उर्फ काकू निवासी मुरहाग, बलदेव उर्फ देवा निवासी गांव डठैहर, डाकघर थुनाग और यशवंत निवासी गुनास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नागेंद्र उर्फ जैक कैलिस इस गिरोह का मुख्य सरगना और मास्टरमाइंड है। वहीं, बलदेव उर्फ देवा थुनाग बाजार में गैंगहट के समीप स्थित शनि मंदिर का पुजारी है। तीसरा आरोपी यशवंत भराड़ी माता का छनाट (गूर का सहायक) बताया गया है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी नागेंद्र उर्फ जैक कैलिस आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही चार से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दो मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे की तस्करी से जुड़े हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी की गतिविधियां पहले भी संदिग्ध रही हैं। चर्चा है कि उसने कुछ समय पहले अपने सगे मामा के घर से पारंपरिक पीतल-तांबे के बड़े बर्तन बलटूंही की चोरी भी की थी।
विज्ञापन

बाक्स
जंजैहली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को गोहर की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब चोरी के सामान की बरामदगी के साथ-साथ क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। -चांद किशोर, डीएसपी करसोग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed